बिन्दुखत्ता : तिवारीनगर निवासी युवक को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, होली त्योहार पर घर में छाया मातम

खबर शेयर करें -

लालकुआं। गत दिवस वन विभाग में सीजनल कर्मी के रूप में कार्यरत शुभम आर्य जो कि गत शाम लगभग साढ़े चार बजे अपने एक साथी के साथ हल्द्वानी स्थित बेलबाबा मंदिर के पास सड़क के किनारे किनारे चल रहा था तभी पीछे से आई एक तेज गति की कार ने जबरदस्त टक्कर मारकर उसे कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी मामूली रूप से जख्मी हो गया, बिन्दुखत्ता के तिवारीनगर प्रथम निवासी मनोज कुमार आर्या के बाइस वर्षीय इकलौते पुत्र शुभम कुमार आर्या की दुखद मृत्यु का समाचार सुनकर हर कोई हतप्रभ है। शुभम की दो छोटी बहने हैं, इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी


बताया जाता है मृतक सुभम वन विभाग के टांडा रेंज में अपने नाना के साथ सीजनल मजदूर के रूप में कार्यरत था, जो ड्यूटी समाप्त कर घर को जाने के लिए अपने एक साथी के साथ सड़क के किनारे किनारे बेलबाबा मंदिर से निकल रहा था तभी पीछे से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शुभम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इधर बिंदुखत्ता क्षेत्र में जवान लड़के की मौत से सन्नाटा पसरा है, हर कोई उसके साथ गुजारे पल याद कर रो रहा है। गरीब शिल्पकार मनोज कुमार आर्या के इकलौते चिराग की मौत से परिवार समेत आसपास के लोगों का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पिता और चाचा को पीटा; सिर में लगी गंभीर चोट, मामला दर्ज