बिंदुखत्ता : रामलीला के आठवें दिन क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा रावण अंगद संवाद का सुंदर मंचन

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में संस्कार रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के आठवां दिन क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा अंगद रावण संवाद का सुंदर मंचन किया गया, अंगद के पात्र पान सिंह धामी व संजय कुमार की शानदार प्रस्तुति के चलते दर्शक मध्य रात्री तक पंड़ाल में जमे रहे।

इस दौरान रंगारंगा सांस्कृतक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व लीला का शुभारंभ करते हुए भाजपा नेता प्रदीप बिष्ट ने कहा कि भगवान राम ने लोक कल्याण के लिए धरती पर अवतार लिया, उन्होने अपने चरित्र के माध्यम से एक आर्दश समाज के स्थापना का मूल मंत्र दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमें भगवान राम के उन्ही आदर्शो को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पटरी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव: जेब से मिले वोटर आईडी से हुई पहचान

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि व्योपार मंडल अध्यक्ष दीवान बिष्ट, दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, दीपक सुयाल, प्रमोद कालोनी, पुस्कर दानू, कमेटी के संरक्षक कमलेश चंदौला, अध्यक्ष सन्नी कापड़ी, मोहन बसवाल, कमलेश चंदोला, दीपक नैनवाल, प्रकाश कापड़ी, गोबिंद दानू, प्रदीप मलाडा, कृपाल नेगी, दीपक जोशी, मोहन बसवाल, नरेंद्र सिंह खेतवाल, रविंद्र बोरा, दीपक बिष्ट, नवीन कापड़ी, नंदा बल्लभ जोशी समेत तमाम लोग मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’