पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ पेशेवर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Police arrested professional drug smuggler with 15 grams of smack and sent him to jail

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर ।क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक नशे के सौदागर को 15.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना पर गठित टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान बाँसफोडान चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी ने पुलिस टीम की मदद से मोहम्मद जुनेद बबलू पुत्र अनीस अहमद को 15.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। इस दौरान कोतवाल मनोज रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मेक के साथ पकड़ा गया बबलू पेशेवर नशा तस्कर है जो पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी में कई बार जेल जा चुका है तथा उक्त अभियुक्त के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस चलाया जा रहा है यह अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा। पुलिस टीम में प्रमुख रूप से बाँसफोडान चौकी इंचार्ज सुनील सुतेड़ी, कांस्टेबल मनोज जोशी, दीपक जोशी, अनिल मनराल, अनिल कुमार ,ताराचंद ,कैलाश चंद तथा सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर ने चौपाल से फूंका स्वच्छता का बिगुल—शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी अकेले बाली की नहीं, जनता को भी आना होगा आगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने 6 दरोगाओं समेत 7 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश