पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले राकेश(विधायक)सहित तीन लोगों को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार

Police arrested three people including Rakesh (MLA) who committed the theft along with stolen goods.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर राकेश उर्फ विधायक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने काशीपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि विगत 4 अक्टूबर को तीन टावर के पास रहने मोहसिन ने पुलिस को सूचना दी कि जब वह 30 सितंबर की सुबह उठे तो घर का मेन गेट खुला देखा और सामान बिखरा देखा तो पता चला कि चोर उनके घर से उनका मोबाइल समेत चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर बॉसफौडान चौकी प्रभारी सुनील सुतेडी के नेतृत्व में कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान तीन युवकों को काली बस्ती के निकट कब्रिस्तान के पास चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस, दो चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने उक्त चोरी करना कबुल करते हुए चोरी का माल बरामद कराया। तीनो की पहचान राकेश कुमार उर्फ विधायक, बंटी सैनी उर्फ लंगड़ा व रब्बानी के रूप में हुई। तीनो नशे की लत के चलते चोरी की घटना को अंजाम देते है।पुलिस ने बताया कि राकेश उर्फ विधायक के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्यवाही करेगी।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक सुनील सुतेडी, अजीत सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अनिल मनराल, कांस्टेबल अनिल कुमार, तारा चन्द्र, सुरेंद्र सिंह, कैलाश चन्द्र, जगदीश भट्ट शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: महिला दुकानदार से छेड़छाड़ और लूटपाट; तमंचे के बल पर दी जान से मारने की धमकी, दुकान के गल्ले से ₹8,000 साफ