हल्द्वानी में अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कालाढूंगी के चकलुवा के रहने वाले एक युवक को तमंचा लगाकर घूमना भारी पड़ गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने बताया कि टीपी नगर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दौड़ कर युवक को पकड़ा. जब उसकी तलाशी ली गई तो युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम निखिल देउपा है, वो प्रतापपुर चकलुवा थाना कालाढूंगी का रहने वाला है. पूछताछ में युवक ने बताया वह तमंचे को शौक के तौर पर कमर पर लगाकर घूम रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम