पुलिस ने 2 किलोग्राम चरस के साथ पीआरडी जवान को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

केलाखेड़ा।ड्यूटी न मिलने से परेशान पीआरडी जवान ने चरस तस्करी करने का रास्ता अख्तियार कर लिया। वही मामला पता चलते ही पुलिस ने पीआरडी जवान को 2 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उक्त मामले का खुलासा करते हुए एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे व अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत दिनांक 21/11/2021 को पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेरिया रोड पर अम्बे ईट भट्टे के पास, भुल्लर शाह मियां की जारत के सामने शमशाद (40 वर्ष) पुत्र राज खाँ निवासी वार्ड नं. 04, चिकित्सालय, केलाखेड़ा 1 सफेद रंग के थैले के अन्दर 02 प्लास्टिक की पन्नियों में कुल 02 किलोग्राम अवैध चरस बेचने के लिए ले जा रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शमशाद को 2 मिलो चरस व काले रंग की बजाज प्लैटिना बाइक सं. यूके 06 बीबी 5897 के गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत