काठगोदाम थाना क्षेत्र में रेप के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी को अगवा कर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि घटना 5 नवंबर की है. क्षेत्र में एक किशोरी के परिजनों ने काठगोदाम थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है कि उनकी बेटी सहेली के साथ हल्द्वानी से ऑटो से बैठकर अपने घर को जा रही थी. इस दौरान गांव के ही रहने वाला एक युवक करन सागर उसको ऑटो से उतारकर अगवा कर अपने साथ ले गया. जहां युवक ने डरा धमका कर एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
यह भी पढ़े 👉 मजिस्ट्रेट और एसपी ने मारा नशा मुक्ति केंद्रों पर छापा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
युवक ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा. घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी, जिसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने घटना के बारे में बताया. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

