काठगोदाम थाना क्षेत्र में रेप के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी को अगवा कर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि घटना 5 नवंबर की है. क्षेत्र में एक किशोरी के परिजनों ने काठगोदाम थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है कि उनकी बेटी सहेली के साथ हल्द्वानी से ऑटो से बैठकर अपने घर को जा रही थी. इस दौरान गांव के ही रहने वाला एक युवक करन सागर उसको ऑटो से उतारकर अगवा कर अपने साथ ले गया. जहां युवक ने डरा धमका कर एक होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

यह भी पढ़े 👉 मजिस्ट्रेट और एसपी ने मारा नशा मुक्ति केंद्रों पर छापा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

युवक ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा. घटना के बाद किशोरी गुमसुम रहने लगी, जिसके बाद परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने घटना के बारे में बताया. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार