पुलिस ने 40 लाख रुपए की चरस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

 

चंपावत: उत्तराखंड पुलिस ने इन दिनों अवैध नशे के खिलाफ ऑपरेशन क्रैकडाउन चला रखा है. ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत ही चंपावत पुलिस ने सोमवार को नेपाल बॉर्डर से चार किलो ढाई सौ ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

चरस तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है. चंपावत एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि जिले के सीमांत बनबसा इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन क्रैकडाउन चला रखा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

यह भी पढ़े 👉 जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म! बहन को बताई आपबीती तो बहन ने …

एसपी देवेन्द्र पींचा के मुताबिक बनबसा पुलिस और एसडीटीएफ (एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने धनुष पुल के पास सीसी सड़क पर से एक व्यक्ति को पकड़ा. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 4.250 किलो ग्राम चरस बरामद हुई. आरोपी का नाम जसविंदर सिंह है, जो यूपी के पीलीभीत जिले के अमरिया का रहने वाला है. आरोपी ये माल किसके लिए ले जा रहा था और कहां से लाया था. इसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"