बेटी की हत्या कर फरार हुए पिता-पुत्र को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी ने शनिवार को मामले का खुलासा किया.
एसएसपी नैनीताल ने बताया कि युवती ने प्रेम विवाह किया था. इसी बात से युवती के सौतेले पिता और भाई नाराज थे. इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार को युवती की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और कपड़े भी बरामद कर लिए हैं. नवविवाहिता के घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई है.
यह भी पढ़े 👉 लखनऊ में बस कंडक्टर की निकली नौकरी, जानें कैसे करें आवेदन
बता दें कि शुक्रवार शाम को काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉल टैक्स इलाके में पिता और भाई ने मिलकर नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी थी. वहीं दोनों ने महिला के पति पर भी जानलेवा हमला किया था. जानकारी के मुताबिक कायनात ने डेढ़ महीने पहले घर से भागकर पड़ोस में रहने वाले सलमान से निगाह किया था. इसी बात से कायनात के सौतेले पिता सलीम और भाई मोहम्मद शाह आलम नाराज थे और घटना को अंजाम दिया था.

