पुलिस ने युवक को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया. जिसके कब्जे से 9.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है.

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बताया कि एसआई अरुण त्यागी टीम के साथ नटराज श्यामपुर बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रुकने के लिए आवाज दी.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस को देख युवक घबरा गया और रास्ता बदल कर भागने लगा. शक होने पर पुलिस ने युवक का पीछा किया और कुछ दूरी पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. तलाशी लेने पर युवक की जेब से एक पुड़िया बरामद हुई, जिसमें स्मैक मिली. जिसके बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि युवक की पहचान सागर जायसवाल पुत्र राम नारायण जयसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है. युवक के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नशे का आदी है. नशे की लत को पूरा करने के लिए वह नशे का सौदागर बन गया है. युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है.