पुलिस ने काशीपुर के 11 संभ्रांत लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा

खबर शेयर करें -

काशीपुर । दीपावली पर्व के दौरान एक तरफ जहां जुए के फड़ सजने शुरू हो गए हैं वहीं
एस ओ जी व पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत बीती देर रात शहर के 11 संभ्रांत लोगों को सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते हुए लाखों की नकदी के साथ गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़े 👉 आप कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एस ओ जी प्रभारी रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पोस्ट आफिस रोड के सामने एक गली में छापा मारा जहाँ 11 लोग जुआ खेलते हुए पाये गये। पुलिस टीम को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर वहाँ मौजूद सभी लोगों को दबोच लिया। मौके पर पुलिस ने 2 लाख 44 हजार छह सौ पचास रूपये व ताश की गड्डी बरामद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

पुलिस ने मौके पर रईस पुत्र मौ शरीफ विजयनगर, शरीफ अहमद पुत्र मौ अजीम अरूण कुमार पुत्र रामकिशोर कटरामालियान, अनिल कुमार पुत्र जगदीशप्रसाद नई सब्जी मंडी, अनुज कुमार पुत्र अमर सिंह कटरामालियान, मौ इरफान पुत्र मौ यासीन विजयनगर, राजाराम पुत्र बाबूराम गिरीताल, जय कुमार पुत्र रवि कुमार मौ गंज, पंकज अग्रवाल, पुत्र राजकुमार रत्न सिनेमा रोड, हितेश कुमार पुत्र राजकुमार रत्न सिनेमा रोड मौ शाकिर पुत्र मेंहदी मौ गंज को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 13 गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"