लालकुआं से अवैध चरस लेकर जा रहे तस्कर को किच्छा में पुलिस ने पकड़ा

खबर शेयर करें -

किच्छा । लालकुआं से बाइक पर अवैध 690 ग्राम चरस तस्करी कर किच्छा ले जा रहे दो तस्कर किच्छा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है, जबकि उनका एक साथी बाइक से कूद कर फरार हो गया।
मंगलवार को किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के निर्देश पर पुलिस कर्मी बंडिया चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लालकुआं की तरफ से बिना नंबर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका तो, युवक बाइक को मोड़कर भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में बाइक बंद हो गयी। इस दौरान बाइक से कूद कर पीछे बैठा युवक भाग गया। जबकि दो तस्कर पुलिस ने पकड़ लिए, पूछताछ तस्करों ने अपने नाम नानकराम पुत्र टीकाराम, अभिषेक कोली उर्फ अबिया पुत्र महावीर कोली निवासी वार्ड नंबर छह बंडिया किच्छा बताया। उन्होंने अपने फरार साथी का नाम वरुण पुत्र मोहन लाल निवासी बंडिया भट्ठा किच्छा बताया। पकड़े गए तस्करों ने बताया फरार वरुण के पास भी चरस थी।

यह भी पढ़ें 👉  मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा क्रेन ने रौंदा, इलाज के लिए ले जाते समय मौत; चालक फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में बहा 11वीं का छात्र, तलाश में जुटी SDRF और पुलिस टीम