लालकुआं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तिवारीनगर बिंदुखत्ता में अर्ध नग्न होकर घुसे एक व्यक्ति को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया वह अर्धनग्न हालत में विद्यालय परिसर में हंगामा कर रहा था। आरोप है कि उसने प्रधानाध्यापिका से भी गाली गलौज की। जिससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। चूँकि उक्त विद्यालय छात्राओं का है, उक्त व्यक्ति की हरकतों को देखकर छात्राओं में अफरा तफरी मच गई,
उक्त व्यक्ति के जबरदस्त हंगामा को देखते हुए स्कूल स्टाफ द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद कालिका मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह दलबल के साथ कॉलेज पहुंचे और आरोपी को समझने का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना। चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी स्कूल के पड़ोस में ही रहता है, और लंबे समय से स्कूल प्रबंधन से उसका मन मुटाव चल रहा है, जिसके चलते कभी-कभी वह विद्यालय के आसपास हंगामा भी करता है, परंतु आज वह विद्यालय में घुसकर अभद्रता करने लगा। समाचार जारी होने तक आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी।
ताजा खबर
- उत्तराखंड क्रांति दल की ‘उत्तराखंड संकल्प यात्रा’ 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
- गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में हुंकार: राजस्व गांव और गौला तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू
- लालकुआं हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत: बेकाबू कार की टक्कर से उड़े थे स्कूटी के परखच्चे, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
- नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर
- गौलापार में मैच देखकर लौट रही 14 वर्षीय वालीबाल खिलाड़ी प्रेरणा की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती
- सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू
- भवाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे SDM, ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा; छिपाई गई रेट लिस्ट
- बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार
- भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की रामनगर अस्पताल में मौत; तीन घंटे के सफर ने छिना इलाज का वक्त
- लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

