उजाला अस्पताल के सामने से हुई बाइक चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, कबाड़े का कार्य करने वाले नशेड़ी युवक ने चुराई थी प्लेटिनाबाइक

Police disclosed the bike theft in front of Ujala Hospital within 24 hours, Platinabike was stolen by a junk worker.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। उजाला अस्पताल के सामने से हुई बाइक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए काशीपुर पुलिस ने बाइक चोर को मय बाइक के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

बताते चलें कि शाहपुर, थाना भोजपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी जाबिर पुत्र शाहिद ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उजाला अस्पताल, मानपुर रोड, काशीपुर के पास जीवन रेखा मेडिकल में शटरिंग का कार्य करता है। दिनांक 26.05.2023 की सायं अपनी बजाज प्लेटिना मोटर साईकिल काले रंग से रिश्तेदार मेहंदी हसन के साथ मेडिकल कालेज भवन के बाहर लॉक लगाकर खड़ी करी थी, थोड़ी देर बाद देखा तो मोटर साईकिल वह नहीं थी। किसी अज्ञात चोर द्वारा बाइक चोरी कर ली गयी है। पुलिस द्वारा जाबिर की सूचना पर धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरु कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

वहीं, कोतवाली काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत विगत कुछ समय से हो रही मोटर साइकिल चोरी के खुलासे को लेकर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा आदेशित किया गया कि मोटर साईकिल चोरी के खुलासे हेतु पुलिस टीम बनाकर चोरियों का अनावरण करें। जिस पर एसपी अभया सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

पुलिस टीम के प्रभारी एसआई कपिल कम्बोज एवं एसआई देवेन्द्र सिंह सामन्त चौकी प्रतापपुर द्वारा गहन पतारसी-सुरागरसी की गयी। दिनांक 28.05.2023 को दौराने गश्त मुखबिर की सूचना पर रेलवे क्रासिंग, रामनगर रोड के पास से नाजिम पुत्र नन्हें निवासी कुमायूँ कालोनी, कचनाल गाजी, काशीपुर को मय चोरी की मोटर साईकिल के पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान नाजिम ने बताया कि वह नशे का आदि है और नशे की लत को पूरा करने के लिये कबाड़ बीनने के बहाने चोरी करता है। जिससे लोगों को शक भी नही होता है। इधर खुलासे के दौरान कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि नाजिम के खिलाफ पहले से 3 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें
1- एफआईआर नम्बर 27 / 23 धारा 4 / 25 शस्त्र अधिनियम थाना काशीपुर
2- एफआईआर नम्बर 368 / 22 धारा 379/411 भादवि
3- एफआईआर नम्बर 254 / 23 धारा 379/411 भादवि थाना काशीपुर में दर्ज हैं।पुलिस टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई कपिल कम्बोज, देवेन्द्र सिंह सामन्त, कां. हेमचन्द्र, दीपक जोशी तथा सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।