चप्पे-चप्पे पर पुलिस…इंटरनेट बहाल, 9 केंद्रों पर आज परीक्षा; हल्द्वानी में कैसे हैं हालात?

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में कर्फ्यू के बीच आज नौ परीक्षा केंद्रों पर नियत समय से परीक्षाएं कराई जा रही है. इसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास की मान्यता दी गई है.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कर्फ्यू के बीच आज नौ परीक्षा केंद्रों पर पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा)अधिदर्शक/प्रदर्शक, निरीक्षक (रेशम) के पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी. इसके लिए प्रशासन ने चौकस तैयारी की है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक तरफ जगह जहां सीसीटीवी कैमरों की मदद से चप्पे चप्पे की निगरानी हो रही है, वहीं भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. परीक्षा केंद्र पर परी सूचिता बनाए रखने के लिए फुलप्रूफ इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

ऐसे हालात में परीक्षाथियों को निर्वाध तरीके से परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए उनके प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास की मान्यता दी गई है. यह परीक्षा आज सुबह 11 बजे दोपहर बाद एक बजे तक होनी है. इसके लिए राज्य के नैनीताल जिले में कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं. यह सभी केंद्र हल्द्वानी में हैं. यहां कुल 4565 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. यह जानकारी परीक्षा के नोडल अधिकारी फिंचा राम चौहान ने दी. उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में हिंसक घटनाओं की वजह से कर्फ्यू और धारा 144 पहले से लागू है.

प्रवेश पत्र होगा कर्फ्यू पास

ऐसे में परीक्षाथियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में असुविधा की संभावना थी. हालात को देखते हुए उनके प्रवेश पत्र को ही कर्फ्यू पास की मान्यता दी गई है. कहीं भी रोके जाने पर वह अपना प्रवेश पत्र दिखाकर आवागमन कर सकते हैं. उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को जानकारी देते हुए आग्रह किया कि किसी तरह के भ्रम में ना पड़ें. यह परीक्षा निर्धारित तिथि, समय और पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में ही आयोजित होगी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ एक से ज्यादा सदस्य न लाये. वहीं रास्ते में किसी तरह की परेशानी होने पर एडीएम के मोबाइल नंबर 9520581108 या 9411181108 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी

इंटरनेट बहाल

इसके बाद बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर बाकी पूरे शहर में इंटरनेट सेवा बहाल करा दी गई है. हालांकि अब भी पुलिस सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों की सघन निगरानी कर रही है. प्रशासन ने लोगों को अफवाह ना उड़ाने की सलाह दी है. चेतावनी दी है कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अफवाह उड़ाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसी प्रकार दंगा प्रभावित बनभूलपुरा को छोड़कर बाकी शहर के कई हिस्सों में आज कर्फ्यू में भी ढील दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
Ad Ad Ad Ad