
राजू अनेजा, रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ के सुपुत्र एवं रुद्रपुर से आवास विकास चौकी क्षेत्र में पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए हमले के मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल पार्षद श्री सौरभ बेहड़ का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और पीड़ित को हर संभव सुरक्षा व न्याय का भरोसा दिलाया।
घटना 18 जनवरी 2026 की शाम की है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पार्षद श्री सौरभ बेहड़ स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास गली में एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो अन्य नीचे उतरकर पार्षद को स्कूटी से गिराया और उनके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात महज छह सेकंड में अंजाम दी गई, जो कैमरे में कैद हो गई है।
घटना की पुष्टि स्वयं पार्षद श्री सौरभ बेहड़ ने की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में विधायक से भी बातचीत की गई है।
फिलहाल पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
ताजा खबर
- लालकुआं सनसनी: बैरियर टूटने पर गेटमैन और व्यापारी नेता में हुई हाथापाई, एक घंटे तक ठप रहा यातायात
- सियासी तूफान के बाद जब प्रशासन हुआ खामोश,तो पांडे ने फोड़ा ‘लेटर बम’—सरकारी ज़मीन है तो कब्ज़ा लो
- रुद्रपुर पुलिस जांच: ‘शू विला’ के संचालक को लगी गोली, घटनास्थल से पिस्टल बरामद
- काशीपुर के SIMT में गूंजा जीवन मूल्यों का संदेश ,आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर ने विद्यार्थियों को बताया सफलता का असली अर्थ
- हरदोई: “प्रहलाद नगरी” के रूप में पुनर्जीवित हुई सांस्कृतिक पहचान; होली की भव्य शोभा यात्रा ने रचा नया इतिहास
- कमान मिलते ही एक्शन मोड पर एसएसपी ! ओवरलोड वाहनों पर कहर बनकर टूट पड़े अजय गणपति, खनन माफिया की टूटी कमर
- वन्यजीव तस्करी पर बड़ा प्रहार; गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
- संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिली वृद्धा की लाश; बंद घर और मोबाइल साइलेंट ने उलझाई गुत्थी
- जंगल गई महिला पर हाथी का जानलेवा हमला; अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम, वन विभाग ने दिया ₹3 लाख का मुआवजा
- रुद्रपुर-यूपी बॉर्डर पर बवाल: क्रिकेट के विवाद में खूनी संघर्ष; लाठी-डंडे चले और फिर युवक के घर पर हुई फायरिंग


