हल्द्वानी के जंगल में मिला वनकर्मी का शव, हत्या या आत्महत्या के एंगल से पुलिस ने की जांच शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में काम करने वाले वनकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लाश मिली है. जंगल में वन कर्मी की लाश मिलने से विभाग में सनसनी फैली गई. फिलहाल, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, गौला रेंज के अंतर्गत कार्यरत 43 वर्षीय वनकर्मी मोहन सिंह संभल अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर परिसर में रहता था. जो रविवार की शाम अपनी पत्नी से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब वो वापस नहीं आया तो परिजनों ने गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को सूचित किया.

यह भी पढ़ें 👉  डांस से भड़का प्रेमी: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, नहर में फेंका शव

इसके बाद वन विभाग ने मोहन सिंह की तलाश के लिए एक सर्च अभियान शुरू किया. वन विभाग की टीम जब जंगल में पहुंची तो मोहन सिंह का शव एक पेड़ की मोटी टहनी से लटका मिली. यह घटना पूरे वन विभाग के साथ मोहन सिंह के परिवार के लिए भी एक गहरी शोक की लहर लेकर आई. फिलहाल, हत्या या आत्महत्या के एंगल से पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट मीटर अब देगा सुरक्षा की गारंटी: UPCL की नई पहल, अर्थ लीकेज होने पर उपभोक्ताओं के मोबाइल पर तुरंत आएगा SMS अलर्ट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पर्यटन का ऐतिहासिक उछाल: 5 वर्षों में 17 गुना बढ़े विदेशी पर्यटक, घरेलू यात्रियों का आंकड़ा 6 करोड़ पार