जिंदा मां को मरा बताकर पैसे मांग रहा था लड़का, फेसबुक पर किया ऐसा पोस्ट

खबर शेयर करें -

मुम्बई से सटे ठाणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) कार्यकर्ताओं ने एक लड़के को जमकर पीटा. आरोप है कि लड़का मां के नाम पर झूठ बोलकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था. वो कह रहा था कि बीमार मां की मौत हो गई है.

उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं हैं. इसको लेकर उसने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था और सहानुभूति बटोर कर पैसे ऐंठ रहा था.

राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं की जब उसके पोस्ट पर नजर पड़ी तो उन्होंने जानकारी जुटाई. इस दौरान लड़के की सच्चाई सामने आ गई और मनसे कार्यकर्ताओं ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि लड़का बार-बार पैसे की मांग कर रहा था. कभी मां की बीमारी का बहाना बनाकर तो कभी फेसबुक मां की मौत की बात कहकर.

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

‘जीवित मां के अंतिम संस्कार के लिए पैसे मांग रहा था’

इस तरह का झांसा देकर वो लोगों से पैसे ऐंठ रहा था. सच तो ये है कि उसकी मां जीवित है. बावजूद इसके वो मां के अंतिम संस्कार के लिए पैसे मांग रहा था. इसके लिए वो मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए भी कह रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

‘मां के दाह संस्कार के लिए 1500 रुपये की जरूरत है’

एमएनएस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, लड़का कह रहा था कि मां के दाह संस्कार के लिए पालघर जाना है. इसलिए 1500 रुपये की जरूरत है. इस बात से पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालासाहेब शिंदे को संदेह हुआ तो वो ठाणे गए और मदद के बहाने से लड़के को बुलाकर उसके झूठ का पर्दाफाश किया. लड़के को पुलिस को सौंप दिया गया है.