काशीपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर लगे पोस्टर बने चर्चा का विषय
समय से काम कराना हमारी नियत में नहीं, 5 साल और देकर देखिए दिक्कतें दोगनी ना हुई तो नाम बदल देना

राजू अनेजा
काशीपुर। काशीपुर में बन रहे निर्माणाधीन और ब्रिज पर किसी अज्ञात द्वारा पोस्टर लगाकर जहां मौजूदा सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है वहीं जनता का ध्यान आकर्षित करने को लिखी गई बातें चर्चा का विषय बनी हुई है।
विधानसभा चुनाव अब नजदीक है ऐसे में काशीपुर में भी राजनीति और राजनीतिक दल पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए है। साथ ही शुरू हो गया है एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर। आज काशीपुर के एमपी चौक के निकट आरओबी पर लगे पोस्टर दिन भर चर्चा का बिषय बने रहे। दरअसल काशीपुर के आरओबी पर लोगों को दो अलग अलग पोस्टर दिखाई दिए एक पोस्टर पर लिखा है ” समय पर काम करना हमारी नियत में नहीं है !” तो दूसरे पोस्टर पर लिखा है ” पांच साल और देके देखिये, दिक्क्तें दोगुनी न हुई तो नाम बदल देना ! यह दोनों पोस्टर किसने लगाए है यह तो पता नहीं पर किसको लेकर लगाए है यह साफ़ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टर काशीपुर की राजनीति में सुर्खिया बटोर रहे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

