15 नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में विद्युत शवदाह गृह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में विद्युत शवदाह का चल रहे गृह निर्माण का निरीक्षण रविवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने किया। इसमें कार पार्किंग, शौचालय, पारंपरिक शैली की दीवार का सौंदर्यीकरण समेत अन्य बचे हुए कार्य को 15 नवंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए।

नैनीताल जिले के रानीबाग चित्रशिला घाट की मांग करीब दो दशक पुरानी है। 12812 वर्ग फीट भूमि पर 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे विद्युत शव दाहगृह अप्रैल माह तक बन कर तैयार होना था। लेकिन किन्हीं कारणों वश नहीं बना पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव

लेकिन अब 15 नवंबर तक बन कर तैयार होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। हल्द्वानी समेत लालकुआं, कालाढूंगी, ओखलकांडा, भीमताल और आसपास के लोग शवों के अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट आते हैं। लंबे समय की कवायद के बाद अब विद्युत शवदाह गृह बन कर तैयार होने जा रहा है। इधर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि पार्किंग, टाईल्स समेत अन्य कार्य करीब पूरे किए जा चुके है, 15 नवंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा जिसका लोकार्पण महापौर करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल