3 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय की तालाबंदी

खबर शेयर करें -

रामनगरः नैनीताल के रामनगर में पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए विकासखंड कार्यालय में स्थित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय की तालाबंदी की. 3 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे जवानों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है.

सोमवार को अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 12 दिनों से तहसील परिसर में धरने पर बैठे दर्जनों पीआरडी जवानों ने मांगे पूरी न होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रामनगर के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी की. इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गई तो वह अपना आंदोलन उग्र करने के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद

पीआरडी जवान नरेंद्र कुमार ने बताया कि जवानों को 365 दिनों का स्थाई रोजगार एवं समान कार्य-समान वेतन मिले. इसके साथ ही युवा कल्याण से पीआरडी को अलग किया जाए. पीआरडी जवानों ने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो सभी पीआरडी जवान उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा