हल्द्वानी में प्री-मॉनसून की दस्तक: गर्मी से राहत और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पिछले कुछ दिनों से जारी अत्यधिक उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर तक तापमान सामान्य रहा और शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया।

पंतनगर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार रात से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है, और गुरुवार (12 जून) से हल्द्वानी में प्री-मॉनसून की शुरुआत हो जाएगी। इससे विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में स्थापित हुआ विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग: 5211 किलो वजनी पारदेश्वर महादेव की हुई प्राण प्रतिष्ठा; लिम्का और एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि 15 जून से मॉनसून पूरी तरह से दस्तक दे देगा, जिसके बाद मौसम में ठंडक आएगी। हालांकि, इस दौरान उमस के चलते लोगों को थोड़ी गर्मी भी महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  भरोसे की कार लेकर 2 साल से गायब परिचित; BMW से काटे 19 ट्रैफिक चालान, ₹70 हजार के जुर्माने के बाद एसएसपी से गुहार

रुद्रपुर में भी मौसम करवट लेगा। पंत विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार, गुरुवार को तराई क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, और अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: राजपुरा और टनकपुर रोड पर हटाए अतिक्रमण; खुले में मीट बेचने वालों को दी सख्त चेतावनी
Ad