पत्रकार दिलप्रीत सेठी को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में पुनः प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान, मीडिया और व्यापारी क्षेत्र में छाई खुशी की लहर

Journalist Dilpreet Sethi again given the command of state media in-charge, Wave of happiness spread in media and business sector

खबर शेयर करें -

 

 

राजू अनेजा,काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने काशीपुर के युवा एवं कर्मठ व्यापारी/पत्रकार दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” को व्यापार मण्डल का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। पत्रकार दिलप्रीत सेठी को पुनः प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर जहां मीडिया एवं व्यापारी क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है वहीं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं अर्पित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

 

संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा एवं कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा की संस्तुति पर दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त करते हुए श्री वर्मा ने अपेक्षा जताई है कि पूर्व की भांति दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” व्यापार मण्डल एवं व्यापारियों के हितार्थ कार्य करेंगे और संगठन के कार्यकलापों को प्रमुखता से मीडिया के सम्मुख रखेंगे। इधर, दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” ने पुनः प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह बखूबी निर्वहन करेंगे। ज्ञात रहे कि दिलप्रीत सिंह सेठी “विक्टर” जहां पूर्व में भी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश मीडिया प्रभारी की कमान संभाल चुके हैं वही विगत कई वर्षों से काशीपुर मीडिया के अध्यक्ष पद पर भी काबिज है। पत्रकार दिलप्रीत सेठी के मनोनियन पर पूरे मीडिया क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है वही क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें बधाई देने का तातां लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: AOC ने निकाली ग्रुप C के 2,615 पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव