परीक्षा ड्यूटी के लिए निकली रामनगर महाविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें -

परीक्षा ड्यूटी के लिए निकली रामनगर महाविद्यालय की एक महिला प्रोफेसर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लापता प्रोफेसर के परिजन व महाविद्यालय प्रशासन परेशान है।

घटना के संबंध में महिला प्रोफेसर के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर प्रोफेसर की तलाश शुरू कर दी है।

पिथौरागढ़ महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य नीलाम्बर पुनेठा का परिवार रामनगर के दुर्गापुरी में रहता है। सेवानिवृत्त प्राचार्य ने बताया कि उनकी पुत्री ऋचा पुनेठा रामनगर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डेय ने बताया कि महिला प्रोफेसर की शनिवार को महाविद्यालय में परीक्षा ड्यूटी लगी थी और उन्हें सुबह 8:30 बजे तक अपनी उपस्थिति की रिपोर्ट महाविद्यालय प्रशासन को देनी थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली सौंदर्यीकरण की सौगात: सांसद अजय भट्ट ने किया दो भव्य स्वागत द्वारों व तिरंगा LED लाइटों का लोकार्पण

जब वह काफी देर तक कॉलेज नहीं पहुंची तो इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। मामले में परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक लापता प्रोफेसर का कोई पता नहीं चला है। वहीं इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि लापता महिला प्रोफेसर के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। महिला प्रोफेसर की अंतिम लोकेशन काशीपुर के चैती मंदिर के पास मिली है। उनकी तलाश करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: गौला रोड क्रासिंग के पास युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, भाजपा नेता नफीस खान के पुत्र घायल; तहरीर दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शिलापट्ट पर शुभारंभ, धरातल पर सड़क गायब! मोहन के ‘विकास’ की सीएम पोर्टल ने खोली पोल