किच्छा : पत्नी से विवाद के बाद पति फंदे से झूला, मायके में रह रही पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज करवाया था मुकदमा
पत्नी से विवाद के बाद अवसादग्रस्त पति फंदे पर लटक गया। पत्नी दो वर्ष से मायके में रह रही है। उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था।

विकास कालोनी वार्ड 16 किच्छा निवासी 35 वर्षीय विजय आनंद मार्केटिंग का कार्य करता था।
उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व आसपुर खेड़ा देवरनिया बरेली निवासी बबली के साथ हुआ था। विवाद के चलते दो वर्ष पूर्व बबली मायके चली गई थी। उसके बाद उसने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से विजय अवसादग्रस्त था।
फंदे पर लटका मिला विजय
दो अगस्त को देर शाम करीब सात बजे काम से वापस घर आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद वह कमरे में फंदे से लटक गया। रात आठ बजे के करीब विजय के स्वजन ने उसे भोजन के लिए बुलाने को लेकर आवाज दी पर कोई जवाब नही मिला। जिस पर जब वह कमरे में बुलाने गए, तब उन्होंने विजय को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

