बरसात का कहर, लालकुआं रेलवे स्टेशन जलमग्न, कई रेल गाड़ियां निरस्त, खड्डी मोहल्ला में कई घर डूब, गौला में भू कटाव जारी, देखे फोटो और वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं: भारी बरसात के चलते लाल कुआं रेलवे स्टेशन में पानी भरने के चलते कई रेल गाड़ियां प्रभावित हुई है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते टांडा जंगल का पानी काशीपुर रेलवे लाइन से होते हुए लाल कुआं रेलवे स्टेशन में पहुंच गया। जिससे रेलवे की सभी पटेरिया पानी में डूब गई। परिणाम स्वरूप लखनऊ से काठगोदाम आने वाली रेलगाड़ी को पंत नगर में रोका गया है। इसके अलावा बरेली से आने वाली डेमो ट्रेन को भी पंतनगर में रोका गया है। जबकि गुलरभोज से आ रही पैसेंजर रेलगाड़ी को टांडा जंगल में रोका गया है। जबकि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को काठगोदाम में रोका गया है। लालकुआं के स्टेशन मास्टर पुस्कर सिंह राणा ने बताया की रेलवे स्टेशन में पानी भरने के चलते प्रातः 6:00 बजे के बाद से अभी तक सभी रेलगाड़ियां को स्थगित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बाढ़ में डूबा खड़ी मोहल्ला

लालकुआं: लालकुआं में रेलवे पुत्री के किनारे बसे खड़ी मोहल्ला में भारी जल भराव हो गया है। वहां पर रहने वाले सैकड़ो घर पानी में डूब गए हैं। जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा गोला नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है जिससे बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी भूखटाव हो रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील