राम मय हुआ काशीपुर, श्रीराम के जयकारों के साथ नगर में निकली जन आहवान यात्रा, उमड़ा जन सैलाब

Ram became Kashipur, public call procession started in the city with the chants of Shri Ram, crowd gathered

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री राम मन्दिर जन आहवान यात्र समिति के तत्वाधान में आज भव्य यात्र का आयोजन किया गया। यात्र में सनातन धर्मावलम्बी रामभक्तों ने यात्रा में बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से काशीपुर राममय हो गया।

 

 

रामनगर रोड स्थित श्रीरामलीला मैदान से निकली शोभा यात्र में श्री अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काशीपुर वासियों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। पिछले कई दिनों से काशीपुर क्षेत्र रामधुन से गुंजायमान हो रहा है। कड़ाके की ठंड में आज राम भक्तों ने गाजेबाजे के साथ नाचते हुए रामधुनी गाते हुए और जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्र रामलीला ग्राउण्ड से शुरू होकर मुख्य बाजार रतन रोड, डाक्टर लाईन, मौहल्ला किला से होते हुए वापस रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। यात्र में रामभक्तो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। इधर, राम भक्तों का कहना है कि 22 जनवरी का दिन देशवासियों के लिए अत्यंत सौभाग्य का दिन है। यात्र का राम भक्तों का पुष्प वर्षा कर कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, राजनैतिक संस्थाओं व अन्य संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में राम भक्त महिला व पुरूष व छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: AOC ने निकाली ग्रुप C के 2,615 पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया