है राम! हरिद्वार डुबकी लगाने आये एक परिवार ने अपने ही 5 साल के बच्चे को गंगा नदी में डुबो डुबो कर मार डाला

Hey Ram! A family that had come to Haridwar to take a dip killed their own 5 year old child by drowning them in the river Ganga.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा हरिद्वार धर्म नगरी हरिद्वार में एक परिवार द्वारा अपने ही 5 वर्षीय बच्चे को गंगा नदी में डुबोकर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां  एक परिवार ने अपने ही पांच साल के बच्चे को हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबोकर मार डाला वही गंगा किनारे ऐसी विध्वंस घटना देखने के बाद पास खड़े लोगों की भीड़ ने आरोपी परिवार की जमकर पिटाई की ओर पुलिस के हवाले कर दिया,पुलिस ने फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा' को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर की है। एक परिवार बच्चे को लेकर हरकी पैड़ी पर आया। बच्चे की मां के अलावा अन्य परिजन भी साथ थे। उन्होंने बच्चे को ब्रह्मकुंड में ले जाकर डुबो दिया। इतना ही नहीं उसे लगातार डुबोते रहे। आस-पास के लोगों ने जब ये देखा वहां अफरा-तफरी मच गई। बच्चे को तुरंत बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पूर्वी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई: शांतिपुरी में अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक वाहन छोड़कर फरार

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीव चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। साथ में आए परिजनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी गई है। उनके बात के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल धर्म नगरी में परिवार द्वारा अपने ही बच्चे को गंगा नदी में डूबा कर  मारने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा' को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र