रामनगर : भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शनों के साथ 2 तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रामनगर: नशे के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन में है. रामनगर में पुलिस ने आज भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद किये हैं. साथ ही पुलिस ने 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई

रामनगर में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की कार्रवाई के बाद भी नैनीताल जिले में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है. शुक्रवार को रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से नशे के अवैध 90 इंजेक्शन बरामद किये गये हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज

घटना की जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कोतवाली के एसआई अनीस अहमद ने मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों के साथ रामनगर के नागा बाबा मंदिर के समीप खाली पड़े एक प्लॉट से ग्राम बासोट तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा निवासी दिनेश ठाकुर एवं रामनगर के इंदिरा कॉलोनी निवासी रवि नेगी को 90 नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया. उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई. कोतवाल ने बताया नशे के खिलाफ रामनगर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

बता दें उत्तराखंड के चार जिलों में चरस के साथ अफीम, स्मैक, गोलियां और इंजेक्शन का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. ये जिले देहरादून, उधमसिंहनगर, हरिद्वार और नैनीताल हैं. उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमाएं उत्तराखंड के जिलों से जुड़ी हैं, जहां आसानी से नशे की खेप पहुंच जाती है. गिरोह के सदस्य बसों समेत अन्य वाहनों से नशे की सामग्री संबंधित क्षेत्रों में पहुंचा देते हैं. उधमसिंहनगर और नैनीताल के बॉर्डर बरेली से जुड़े हैं. जिसके चलते इन क्षेत्रों में चरस, स्मैक और अफीम का कारोबार बढ़ रहा है. जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार एक्शन में है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर चीनी ₹70 पार! दुर्गापाल बोले— बहनों की थाली और भाइयों के मुंह का स्वाद कड़वा कर रही सरकार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad