रामनगर : अपने मकान की छत से गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत, घटना से परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

रामनगर,। भरतपुरी मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम अपने मकान की छत से गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को बचाने के लिए मां ने रामनगर से लेकर काशीपुर के अस्पतालों तक दौड़ लगाई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

बताया गया है कि बागेश्वर में शिक्षक योगेश रावत का यहां भरतपुरी में मकान है। बताया जाता है कि जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय शिक्षक योगेश बागेश्वर गए थे, यहां उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ थ्री। बड़ा बेटा करीब चार साल है, जबकि दूसरा डेढ़ साल का गोलू था। मंगलवार शाम करीब सात बजे बच्चे की माँ दीपा किसी कार्य से दूसरी मंजिल की छत पर गई थी, छोटा बेटा गोलू भी उनके साथ था।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

इसी बीच मां की नजरों से बचकर गोलू छत पर लोहे की रेलिंग पर चढ़ गया और नीचे गिर गया। उसके नीचे गिरने की आवाज सुनकर दीपा के होश उड़ गए। वह तत्काल नीचे पहुंची और गोलू को लेकर परिचित महिला के साथ रामनगर अस्पताल पहुंची, लेकिन सिर पर गहरी चोट लगने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। दीपा बच्चे को लेकर काशीपुर लेकर गई, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार