रामनगर: सिंचाई गूल में मिला नवजात का शव, करवाई जाएगी डीएनए सैंपलिंग

खबर शेयर करें -

रामनगर: सिंचाई गूल में नवजात का शव मिला है. शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के साथ ही डीएनए सैंपलिंग के लिए भेजा है.

रामनगर में स्थित एक सिंचाई गूल में एक नवजात शिशु का शव मिलने के बाद इस इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई, लेकिन, पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया रामनगर के रेलवे पड़ाव स्थित सिंचाई गूल में एक नवजात का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस वे शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई. नवजात के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

कोतवाल ने बताया पुलिस द्वारा इस नवजात शिशु के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफनाने की कार्रवाई की गई. उसका डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. उन्होंने कहा मामले में कुछ भी जानकारी मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान