रामनगर : लखनऊ से पहुंचे युवक की गिरिजा मंदिर से कुछ दूर पहले झूला पुल पर नहाने के दौरान नदी के भंवर में डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर,   लखनऊ से पहुंचे युवक की गिरिजा मंदिर से कुछ दूर पहले झूला पुल पर नहाने के दौरान नदी के भंवर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि राजीवपुरम स्थित ई ब्लाक मोहनभोग चौक निवासी नरेंद्र सिंह (48 साल) पुत्र कुंवर सिंह अपने ताऊ के बेटे पुष्कर सिंह पुत्र आनंद सिंह बोरा के साथ सोमवार सुबह रामनगर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द

नरेंद्र और पुष्कर दोपहर में गिरिजा पहुंचे, अपराह्न तीन बजे झूला पुल के पास नदी में नहाने लगे। बताया गया है कि इसी बीच नरेंद्र भंवर में फंस गया और डूबने लगा। पुष्कर ने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी, लेकिन तब तक नरेंद्र डूब चुका था। सूचना मिलने पर गिरिजा चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नरेंद्र की तलाश की।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला

काफी देर तक पता न चलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम बुलाई। काफी देर तक गोताखोरों की टीम उसे तलाशती रही। एसडीआरफ के गोताखोरों ने करीब तीन घण्टे के बाद नदी से नरेंद्र का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad