रामनगर : नहर में शव मिलने से गांव में हड़कंप, मृतक लगते हैं उत्तराखंड के इस जनप्रिय विधायक के समधी

खबर शेयर करें -
रामनगर। छोई में नहर में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि छोई पनचक्की की नहर में नग्न अवस्था में एक शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मृतक की शिनाख्त गोविंद फर्त्याल उम्र 60 साल पुत्र भोपाल सिंह किशनपुर छोई के रूप में हुई।
मृतक विधायक दीवान सिंह बिष्ट के समधी लगते हैं। वह अपने पीछे दो पुत्र एवम एक पुत्री छोड़ गए हैं। हालांकि उनकी मृत्यु कैसे हुई यह अभी संशय बना हुआ है लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि बीती रात गोविंद अपने खेत मे रखवाली के लिए गए थे। और रविवार की सुबह उनका शव नग्न अवस्था मे मिला है। पुलिस ने मृतक गोविंद के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम के बाद वास्तविकता सामने आएगी। फिलहाल अभी परिजनों द्वारा कोई तहरीर नही दी है।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दो नहरिया रोड पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी पकड़े; पुलिस ने सीज कीं दोनों बाइकें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर बिंदुखत्ता के स्कूलों में मिष्ठान वितरण: गोकुलानंद उपाध्याय, चेतन पांडेय और पूरन धरियाल ने बच्चों का कराया मुंह मीठा