रामनगर : खेत में संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिलने से पूरे गांव में मचा हड़कंप, सुरक्षा के लिहाज से गड्ढे में दबाया

खबर शेयर करें -

रामनगर : नैनीताल के रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल में एक खेत में संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिला है.

हैंड ग्रेनेड मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रेनेड से कुछ दूरी पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई. इसके बाद गांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम हिम्मतपुर डोटियाल गांव के एक युवक अपने खेत में खुदाई कर रहा था. खुदाई के दौरान युवक को संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिला. युवक ने इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी. धीरे-धीरे खेत से कुछ दूरी पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई. इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया बरामद हैंड ग्रेनेड खिलौना जैसा प्रतीत हो रहा है. लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिहाज से उसे गड्ढे में दबा दिया है. उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है. साथ ही बम दस्ता विशेषज्ञ को भी जानकारी दे दी गई है. विशेषज्ञों की टीम द्वारा बरामद संदिग्ध बम की जांच के बाद ही वास्तविकता पता चलेगी. फिलहाल गड्ढे वाले स्थान को सील कर दिया गया है. जांच होने तक पुलिस उक्त स्थान की निगरानी करेगी. घबराने की कोई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad