रामनगर : घर में सांप होने की सूचना मिलने पर सांप को रेस्क्यू करने पहुंचे युवक को सांप ने डसा, मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर :  विकास खंड के अंतर्गत ग्राम चिलकिया क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की सांप को रेस्क्यू करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। रामनगर में चार दिन के भीतर सांप के डसने के चलते तीसरी मौत हुई है। चिल्किया का रहने वाला 21 वर्षीय अल्ताफ को सुबह किसी के घर में सांप होने की सूचना मिली थी इस दौरान सांप ने अल्ताफ को डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  राखी के त्योहार से पहले ‘सफेद जहर’ के सौदागरों पर धामी सरकार का शिकंजा ! घी-पनीर-मक्खन के नकली खेल पर अब निर्माण से लेकर बिक्री तक पर लगी रोक

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है  कि अल्ताफ का परिवार लंबे समय से सांपों का रेस्क्यू करने का काम करता चला रहा है। चार दिन पूर्व ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में भी दो मासूम भाई बहनों की सांप के डसने से मौत हो गई थी यह परिवार मध्य प्रदेश से यहां मजदूरी करना आया था मृतक अल्ताफ के चाचा तालिब ने बताया कि उसने ही अपने भतीजे को सांप का रेस्क्यू करने के लिए भेजा था। उसका कहना था कि उसके भतीजे को करैत सांप ने रेस्क्यू करने के दौरान काट लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई