रामनगर : जंगल में मां-बेटे का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच पड़ताल शुरू

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जंगलों में मां-बेटे की लाश मिली है. मामला रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र का है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को रामनगर विकासखंड क्षेत्र के पीरुमदारा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को जंगल में मां-बेटे का शव मिलने सी सूचना मिली. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तल्ख होगा मौसम: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

रामनगर कोतवाली के कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के ग्राम नया झिरना पीरूमदारा निवासी 65 वर्षीय नंदा देवी और उसके 42 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत का घर के पास ही जंगल में शव मिला है. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह रावत का मानसिक स्थिति सही नहीं थी. प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

पुलिस ने बताया कि वैसे दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. उसी के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
Ad