रामनगर: सिंचाई गूल में व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई देने के बाद मौके पर हड़कंप

खबर शेयर करें -

रामनगर: रविवार दोपहर सिंचाई गूल में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई देने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त की. वहीं, मृतक की शिनाख्त सनी (24 वर्षीय) निवासी बिहार बस्ती भवानीगंज के रूप में हुई है. जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

वहीं, मृतक की शिनाख्त करते हुए उसके भाई रोहित ने बताया कि सनी 15 नवंबर से घर से लापता था. जिसकी परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. मृतक के भाई ने कुछ लोगों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

इस मामले में कोतवाली एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. वहीं, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad