रामनगर के सीओ बलजीत सिंह भाकुनी की अचानक हुई तबीयत खराब, ब्रेन हेमरेज की खबर

खबर शेयर करें -

रामनगर के सीओ की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। रामनगर में इलाज के बाद परिजन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।

शनिवार रात एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंचे रामनगर के सीओ बलजीत सिंह भाकुनी की तबीयत अचानक खराब हो गई। पार्टी में मौजूद व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने बताया कि सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के पेट में दर्द हो रहा था। इस पर उन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उन्हें रामनगर के बृजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह परिजन उन्हें हल्द्वानी ले गए। हल्द्वानी में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है। रामनगर के बृजेश अस्पताल के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सीओ का बीपी बढ़ने के साथ उनके पेट में इंफेक्शन था। एसपी सिटी हरबंश सिंह का कहना है कि सीओ को ब्रेन हेमरेज होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सीओ हल्द्वानी उनका चार्ज संभालेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोसी बैराज पर हादसा: कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा रेत से भरा कैंटर, चालक-परिचालक चोटिल
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन