रणदीप हुड्डा ने बाघिन के लिए उत्तराखंड के CM से मांगी मदद, पोस्ट शेयर कर बोले- जल्द से जल्द करें कार्रवाई

खबर शेयर करें -

अभिनेता रणदीप हुडा ने उत्तराखंड के सुरई वन क्षेत्र में एक घायल बाघिन को देखा, जिसके बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर करके उसके बारे में जानकारी दी. अपने पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के वन विभाग से बाघिन को बचाने और उसका इलाज करने का अनुरोध किया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

अपने ट्वीट में, हुडा ने लिखा, “उत्तराखंड के सुरई वन रेंज में एक बाघिन अपने पेट में जाल लेकर घूम रही है. अधिकारियों से अनुरोध है कि उसे बचाने और उसका इलाज करने के लिए तत्काल कार्रवाई करें @ukfd_official @pushkardhami.” उन्होंने बाघिन की एक तस्वीर भी शेयर की जिसके पेट पर चोट लगी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुखानी कोतवाली से बेटे को न छोड़ने पर नाराज महिला की जहर खाने से मौत, इलाके में तनाव

इस पोस्ट को 28 दिसंबर को शेयर किया गया था. शेयर किए जाने के बाद से इसे एक लाख से ज्यादा व्यूज और करीब 3 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स भी हैं. कई लोगों ने कमेंट करके संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई
Ad Ad Ad Ad