लालकुआं विधानसभा में कम मतदान ने बढ़ाई राजनैतिक दलों की धड़कन

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं विधान सभा में 142 बूथों में एक लाख 26 हजार तीन मतदाता है। जिनमे से 65 हजार दो सौ 45 पुरुष और 60 हजार सात सौ छप्पन मतदाता है। जिनमे से 40 हजार 58 पुरुष और 37 हजार तीन सौ 49 महिला मतदाताओं यानी 77 हजार चार सौ सात मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा की 61.4 प्रतिशत पुरुष और 61.47 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

सरकार द्वारा लंबे समय से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बावजूद इस बार पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से कम मतदान हवा। जानकारों के अनुसार राजनैतिक दलों द्वारा मतदाताओं से दूरी इसकी सबसे बड़ी वजह रही।

इस बार राजनैतिक दलों में चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक उत्साह कम दिखाई दिया। पोलिंग बूथों से कई प्रत्याशियों के बस्ते भी नदारत थे। अधिकतर मतदाताओं का कहना है की उनसे वोट मांगने के लिए कोई भी प्रत्याशी या जनप्रतिनिधि नही आए। यही कारण है की मतदाताओं ने अपने निहित कार्य को मतदान से ऊपर रखा।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई

लालकुआं विधान सभा पूरी तरह से मैदानी क्षेत्र है। इसके बावजूद मतदान का प्रतिशत कम होने से प्रत्याशियों की उलझन बड़ गई है।