किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

किच्छा। किच्छा के हल्द्वानी बाईपास क्षेत्र में शनिवार रात शादी की जिद को लेकर एक युवती का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले प्रेमी द्वारा शादी से मना करने पर आक्रोशित युवती रविवार सुबह रेलवे लाइन के समीप स्थित हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। खंभे पर चढ़कर युवती को चिल्लाते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
शादी का झांसा दे रहा था प्रेमी, मना करने पर उठाया खौफनाक कदम
बताया जा रहा है कि युवती काफी समय से अपने पड़ोसी युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती थी। युवक लंबे समय से उसे शादी का भरोसा देता आ रहा था, लेकिन शनिवार रात जब उसने साफ इंकार कर दिया, तो युवती का गुस्सा फूट पड़ा। इसी बात से नाराज होकर वह सुबह पोल पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि वह हाईटेंशन तारों की चपेट में नहीं आई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों का तांता लग गया। स्थानीय नागरिकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती को काफी समझाया-बुझाया और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान में जनता का महासंकल्प, राम के नाम पर राजनीति करने वालों को उखाड़ फेंकेंगे : मोहन कुड़ाई