बरेली से लाकर काशीपुर में बेची जा रही थी स्मेक का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 5.21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

Smack being sold in Kashipur after returning from Bareilly was busted by the police and arrested two youths with 5.21 grams of illegal smack

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने दो युवकों को 5.21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्रेकडाउन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में वृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुराना ढेला पुल काशीपुर मुरादाबाद रोड के पास से दानिश आलम पुत्र मौ. हनीफ निवासी शमशुद्दीन चेयरमैन वाली गली वार्ड नंबर-7 लक्ष्मीपुर पट्टी काशीपुर को एक प्लास्टिक की पन्नी में 5.21 ग्राम अवैध स्मैक तथा आमिर पुत्र मौ. हनीफ निवासी रहमत शाह बाबा की जारत के पास अल्ली खां काशीपुर को एक प्लास्टिक की पन्नी में 5.26 ग्राम अवैध स्मैक तथा अवैध स्मैक परिवहन में प्रयुक्त बाइक संख्या UK06-KA-0928 हीरो स्पलैण्डर प्रो के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीओ वंदना वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने उक्त स्मैक बरेली से लाना तथा उक्त व्यक्ति का नाम पते की जानकारी नहीं होना बताया। साथ ही बताया कि वह दोनों खुद भी स्मैक पीने के आदी हैं तथा बरेली से सस्ते दाम में स्मैक खरीदकर काशीपुर व कुण्डा क्षेत्र में महंगे दाम में बेचकर मुनाफा कमाते हैं और अपने स्मैक पीने का खर्चा चलाते हैं। सीओ ने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाना कुण्डा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही कहा कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल,
उपनिरीक्षक मनोहर चन्द्र, नरेश चौहान, त्रिलोक सिंह कैलाश काला व शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई