उत्तराखण्ड : अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत

खबर शेयर करें -

चमोली: नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग ले जाया गया. इसी बीच घायल एक शख्स ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे लोग: जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कफोली गांव में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी. उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए कफोली और गण्डीक के लोग नलगांव घाट पर आए थे. अंतिम संस्कार करने के बाद कुछ लोग मैक्स वाहन से वापस गांव लौट रहे थे. तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. वाहन में चालक समेत 13 लोग सवार थे. जिसमें एक शख्स रघुवीर सिंह (उम्र 60 वर्ष) निवासी कफोली की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

हादसे में 13 लोग घायल: उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक नौटियाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह (उम्र 45 वर्ष) और जयवीर सिंह (उम्र 49 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. जहां उनका उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

अन्य घायलों में बलवीर सिंह (उम्र 30 वर्ष), धर्मेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष), उमेद सिंह (उम्र 62 वर्ष), राजेंद्र सिंह (उम्र 50 वर्ष) दयालसिंह (उम्र 65 वर्ष), मनवीर सिंह (उम्र 51 वर्ष), रघुवीर सिंह (उम्र 58 वर्ष), सचिन (उम्र 24 वर्ष), चालक कुलदीप (उम्र 58 वर्ष), दिव्या गुसाईं (उम्र 18 वर्ष) और प्रवीन खत्री (उम्र 34 वर्ष) का उपचार कर्णप्रयाग में किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
Ad Ad Ad Ad