ऋषिकेश: टिहरी बस अड्डे के टॉयलेट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: देहरादून जिले के ऋषिकेश में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहाँ रोडवेज बस स्टैंड के बगल में स्थित टिहरी बस अड्डे के टॉयलेट में एक महिला ने शिशु को जन्म दिया है। राहत की बात यह है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल, दोनों का सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय गर्भवती ज्योति अपने पति मनीष थापा के साथ कर्णप्रयाग से रविवार की सुबह 10:30 बजे ऋषिकेश पहुँची थीं। ऋषिकेश में रोडवेज बस स्टैंड के बगल में टिहरी बस अड्डे पर ज्योति टॉयलेट के लिए गईं। इसी दौरान अचानक ज्योति को प्रसव पीड़ा हुई और उन्होंने टॉयलेट में ही शिशु को जन्म दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में बाइक सवार युवकों ने युवती से किया गैंगरेप , अपहरण कर रातभर बनाया बंधक; तीन आरोपी फरार

टॉयलेट से बच्चे की किलकारी सुनाई दी तो स्थानीय लोग तुरंत टॉयलेट की ओर भागे। अंदर का नजारा देखकर सभी हक्के-बक्के रह गए। इस दौरान किसी ने मामले की जानकारी चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में मौजूद डॉक्टरों की टीम को दी। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुँची और किसी तरह जच्चा-बच्चा को सुरक्षित किया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को आपातकालीन 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 लोगों को मिला लाभ: विशेषज्ञों ने दी परामर्श, जांच और मुफ्त दवाएं

पूछताछ में ज्योति ने बताया कि उनके पति मनीष थापा मजदूरी का काम करते हैं। वे फिलहाल अपने गाँव नेपाल जाने के लिए ऋषिकेश पहुँचे थे। ट्रांजिट कैंप में तैनात डॉक्टर अमित बहुगुणा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  3 युद्धों के नायक सेवानिवृत्त सूबेदार हिम्मत सिंह बिष्ट का निधन: सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

Ad