रुद्रपुरः नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में 60 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः उधमसिंह नगर में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम के साथ बुजुर्ग द्वारा अश्लील हरकत और दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया था. मामले पर बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. वहीं, बुधवार को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग हेतराम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

पुलिस के मुताबिक, मासूम बच्ची की मां ने तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी बेटी गुमसुम थी और खाना नहीं खा रही थी. इस पर पिता के पूछने पर बच्ची ने पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग द्वारा उसके साथ गंदी हरकत करने की बात बताई. इसके बाद पीड़िता की मां ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना पुलिस द्वारा आरोपी हेतराम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया. वहीं, बुधवार सुबह आरोपी को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम