रुद्रपुर : सिडकुल में हुआ हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव, इलाके में मची अफरा तफरी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: सिडकुल कार्यालय के पास एक टैंकर से हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव होने से हड़कंप मच गया. पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों ने तत्काल इस घटना का संज्ञान लिया. अग्निशमन टीम द्वारा टैंकर को सुरक्षित स्थान पर खाली करा कर एसिड को नष्ट किया गया. इस तरह उधमसिंह नगर में आज बड़ा हादसा होने से बच गया.

सिडकुल में हुआ हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव: पंतनगर सिडकुल में आज सुबह एक टैंकर से हाइड्रो क्लोरिक एसिड का रिसाव होने लगा. इससे सिडकुल पुलिस सहित फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग ने दो वाहनों को मौके पर भेजा. अग्निशमन टीम ने एसिड रिसाव पर काबू पाते हुए टैंकर को सुरक्षित स्थान में खाली कर नष्ट किया. घटना की सूचना पाकर सीएफओ और सीओ ऑपरेशन मौके पर पहुंचे और जानकारी ली.

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन

फायर ब्रिगेड ने एसिड रिसाव पर पाया काबू: पंतनगर सिडकुल कार्यालय से कुछ दूरी पर एक टैंकर से हाइड्रोक्लोरिक एसिड रिसाव होने लगा. सूचना पाकर पंतनगर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद टैंक से रिसाव हो रहे हाइड्रोक्लोरिक एसिड को सुरक्षित स्थान पर खाली करा कर टीम ने नष्ट करने की कार्रवाई की. टीम द्वारा अग्निशमन के दो वाहनों से आधे घंटे में हाइड्रोक्लोरिक एसिड को नष्ट किया गया.
:

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

टैंक खाली कराकर हाइड्रोक्लोरिक एसिड किया नष्ट: सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि एक फैक्ट्री में साफ सफाई के लिए मंगाया गया हाइड्रोक्लोरिक एसिड टैंकर से रिसाव होने लगा. सूचना पाकर दो फायर टेंडर की मदद से हाइड्रोक्लोरिक एसिड को खाली कराकर नष्ट किया गया. टैंकर में 8 से 10 हजार लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड भरा हुआ था. हाइड्रो क्लोरिक एसिड में 70 प्रतिशत पानी जबकि 30 प्रतिशत एसिड का लिक्विड था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के चर्चित गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा: 4 और इनामी बदमाश गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए; अवैध असलहे और गाड़ियां बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad