रुद्रपुर : रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ कर युवक की मौत, ट्रेन से गिरने की आशंका

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : रेलवे स्टेशन के पास रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ कर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने शव कब्जे मैं लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जीआरपी ने युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है हालांकि उसके पास से ट्रेन का टिकट नहीं मिला है।
बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से करीब एक किलोमीटर पहले दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आ कर एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक मैन ने जीआरपी को सूचित किया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आफत की बारिश: खतरे के निशान को नियंत्रित करने नैनीझील के खोले गए गेट, भूस्खलन से 15 मार्ग बंद, मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट' जारी