रुद्रपुर : नहाते समय युवक ने महिला की बना ली अश्लील वीडियो, 1 साल तक करता रहा ये काम

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता पर मुंहबोली मामी की अश्लील वीडियो बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप था कि एक साल तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक बलात्कार करता रहा और जब इंकार किया तो सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप के ठाकुर नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। पड़ोस का एक युवक अक्सर पति की मौजूदगी में घर पर आता रहता था और मामा-मामी कहता था। आरोप था कि युवक ने चोरी छिपे उसकी नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाई और एक दिन घर आकर वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप था कि युवक ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

आरोप है कि बिना मर्जी के जबरन एक साल तक आरोपी बलात्कार करता रहा। जब उसने इंकार कर दिया तो अचानक एक दिन दवाई लेने जाते समय आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को मिल गयी। इसके बाद से वह मानसिक अवसाद से गुजरने लगी। पीड़िता ने थाना ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में प्रेमी के शादी से इंकार करने पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी युवती, मची अफरा-तफरी