रुद्रपुर : 5 हज़ार की एक बोतल कीमत वाली विदेशी शराब की तस्करी करते आरोपी को आबकारी विभाग ने 80 बोटल के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: लग्जरी कार से विदेशी शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किया है. बरामद एक बोतल शराब की कीमत पाच हजार रुपए बताई जा रही है. टीम ने 80 बोतलों को कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है. आरोपी दिल्ली से शराब जनपद और नैनीताल के होटल में सप्लाई करने आ रहा था/ आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

ऊधम सिंह नगर जनपद के आबकारी विभाग ने काशीपुर हाइवे के फ्लाई ओवर के पास से एक लग्जरी कार से लाखों की विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब की एक बोतल की कीमत पाच हजार रुपए बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि शराब ऊधम सिंह नगर के साथ नैनीताल रामनगर और बड़े होटलों में सप्लाई होनी थी. आबकारी विभाग के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना दी थी की दिल्ली से लग्जरी कार में विदेशी ब्रांड की महंगी शराब की सप्लाई होने वाली है. जिस पर टीम द्वारा फ्लाई ओवर के पास चेकिंग अभियान चलाया.

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद

तभी एक होंडा सीटी कार आती हुई दिखाई दी. शक होने पर कार को रोक कर तलाशी ली गई. कार से 80 महंगी शराब की बोतलें बरामद हुई. जिसके बाद कार चालक शैलेंद्र कुमार को हिरासत में लिया गया. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए कार को सीज कर दिया है. वही टीम आरोपी चालक से पूछताछ में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'एनालॉग पनीर' की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध: खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad